अंतिम दिन 406 पंजीकरण, समस्याओं के शत-प्रतिशत निस्तारण का आश्वासन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी : नगर पालिका परिषद गोला के तत्वावधान में आयोजित नगर पालिका आपके द्वार अभियान के कैम्प के अंतिम दिवस कुल 406 पंजीकरण किए गए। नगर पालिका प्रांगण में आयोजित इस कैम्प में नगरवासियों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु पंजीकरण कराया। कैम्प में वृद्धावस्था पेंशन के 39 पंजीकरण हुए, जिनमें 31 लोगों की पेंशन पूर्व से रुकी हुई थी, जबकि 8 नए पंजीकरण किए गए। राशन कार्ड से संबंधित 221 पंजीकरण हुए, जिनमें 209 कार्डधारकों ने यूनिट बढ़वाने के लिए तथा 12 लोगों ने नए कार्ड के लिए आवेदन किया। विद्युत विभाग से संबंधित 3 पंजीकरण किए गए, जिनमें 1 स्मार्ट मीटर रीडिंग तथा 2 बिल बढ़ोत्तरी से जुड़े मामले रहे। इसके अतिरिक्त दिव्यांग पेंशन के 2, विधवा पेंशन के 7 पंजीकरण किए गए। नगर पालिका परिषद से संबंधित जन्म प्रमाण पत्र के 33 आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही नए मतदाता बनने के लिए 103 फार्म भी वितरित किए गए।

कैम्प में उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि अब तक आयोजित सभी कैम्पों में पंजीकृत समस्याओं का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर सभासद नानक चन्द्र वर्मा, इजरान, राजेश पटेल, धर्मेन्द्र तिवारी टीटू, हरिओम वर्मा, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, एसआई संदीप वर्मा, जेई अनिल कुमार यादव, जेई आदर्श मिश्रा, श्रवण कुमार मिश्रा, अंकित गुप्ता, अशोक मिश्रा, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, अनुज अवस्थी, विमलेश वर्मा सहित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से विकास वर्मा, जिला समाज कल्याण विभाग से अंकित सिंह, खाद्य एवं रसद विभाग से अजय कुमार व आनंद कुमार, प्रोवेशन कार्यालय लखीमपुर से रामकुमार वर्मा, नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, नगर महामंत्री राजेश राठौर, शत्रोहन मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button