अज्ञात कारणों से वृद्ध की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : पिहानी कस्बे के मोहल्ला मिश्राना में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान छोटे लाल उर्फ तन्नू पुत्र रामाधार निवासी मोहल्ला मिश्राना के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार वृद्ध की मौत सामान्य नहीं है। परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि किसी व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नीयत से घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ हरियावां अजीत सिंह चौहान भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button