उप जिलाधिकारी गोला ने किया मतदाता सूची का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क खीरी :  विशेष अभियान दिवस के अवसर पर 139 विधानसभा गोला क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी ने विभिन्न मतदान स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पब्लिक इंटर कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज तथा कृषक समाज इंटर कॉलेज स्थित पोलिंग बूथों का गहन निरीक्षण किया। बूथों पर तैनात बीएलओ से मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उप जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देशित किया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अधिक से अधिक युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं। साथ ही पात्र मतदाताओं का नाम छूटने न पाए, इसके लिए घर-घर संपर्क कर जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। अभियान को गंभीरता से संचालित करते हुए निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button