बाइक से जा रहे पिता पुत्री को सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर पिता की मौत पुत्री घायल

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : बाइक से जा रहे पिता पुत्री को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई. वहीं पुत्री का हाथ टूट गया । मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे थाना बिलग्राम कोतवाली के गांव हैबतपुर के निकट सामने से आ रही बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई.टक्कर लगने से बाइक पर सवार कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी अनिल कश्यप पुत्र देवशरण कश्यप तथा बाइक पर सवार उसकी पुत्री अंशिका कश्यप 17 वर्ष टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ लेकर जा रहे थे रास्ते में ही अनिल कश्यप ने दम तोड़ दिया मौत की खबर परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया युवक फ्रिज कूलर आदि इलेक्ट्रॉनिक सामानों का मैकेनिक था जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था परिवार में पत्नी संतोषी कश्यप पुत्र शोभित कश्यप का रो रोकर होकर बुरा हाल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button