डीएम-एसपी ने ईदगाह स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली : जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं ईद-उल-फितर की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने डबल फाटक स्थित ईदगाह सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों, मस्जिदों के आसपास एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराई जाएं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है । जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर प्रफुल्ल कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button