आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा को खीरी पहुंचीं सीईओ अर्चना वर्मा, प्रगति का लिया जायजा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर खीरी : आयुष्मान भारत योजना की जनपद में प्रगति का आकलन करने हेतु मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सांचीस आईएएस अर्चना वर्मा जनपद पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारियों सहित योजना से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। बैठक में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. अक्षत अग्रवाल, इंजीनियर आशुतोष श्रीवास्तव एवं डीजीएम अनुज प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे। सीईओ ने योजना के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों की विस्तार से जानकारी ली तथा प्रगति रिपोर्ट की गहन समीक्षा करते हुए अब तक किए गए कार्यों और आगामी रणनीति पर चर्चा की इस दौरान अर्चना वर्मा ने आयुष्मान भारत योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जनपद में संचालित किए जा रहे जागरूकता वाहन को सीएमओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि यह वाहन अगले 10 दिनों तक प्रतिदिन कम से कम तीन गांवों का भ्रमण कर आमजन को योजना के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही योजना के लाभों की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को इससे जोड़ने का कार्य करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button