
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क रायबरेली : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर रायबरेली प्रफुल्ल कुमार शर्मा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि विभिन्न बकायेदारों की भूमि की सार्वजनिक नीलामी आगामी अप्रैल माह में तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।
पहले चरण में आशा सिंह पत्नी कृष्ण पाल सिंह, निवासी जोहवाशर्की, परगना व तहसील सदर रायबरेली की भूमि की नीलामी 15 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित है।
दूसरे चरण में आई०वी०एस० सप्लायर ए 03 कंस्ट्रक्शन (मीना सिंह पत्नी रणविजय सिंह व इंद्रेश सिंह), मिथिलेश कुमारी सिंह पत्नी गणेश सिंह, श्री छेदी पुत्र विष्णु प्रसाद, तथा गणेश सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमि की नीलामी 21 अप्रैल 2026 को की जाएगी।
तीसरे चरण में मनोज कुमार पासी पुत्र गुरुचरन, मोहम्मद अहमद कुरैशी पुत्र स्व. जान मोहम्मद, नौशाद पुत्र वशीर अहमद, नन्द किशोर पुत्र स्व. रामबली और गुड्डा देवी पत्नी चतुरी की भूमि की नीलामी 22 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी।
सभी नीलामियाँ प्रातः 10:00 बजे तहसील सदर स्थित नायब तहसीलदार पश्चिमी/नीलाम अधिकारी कक्ष में संपन्न होंगी। प्रशासन ने बताया कि इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं।









