संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता को जिंदा जलाया, गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां संपत्ति विवाद के चलते एक बेटे पर अपने 80 वर्षीय पिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे अनिल खोब्रागढ़े को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में हत्या के पीछे जमीन और पिता की पेंशन को लेकर विवाद की बात सामने आई है।

घर में मिला था बुजुर्ग का अधजला शव

मामला लांजी थाना क्षेत्र के सोगलपुर गांव का है। यहां 14 नवंबर को 80 वर्षीय दुलेश्वर खोब्रागढ़े का अधजला शव उनके घर से बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला कि बुजुर्ग अपने परिवार से अलग रहते थे। उनकी आंखों की रोशनी कमजोर थी और उन्हें सुनने में भी परेशानी होती थी।

बताया गया कि दुलेश्वर के दो बेटे थे। उन्होंने अपनी बेटी को भी अपने पास रहने के लिए जगह दी थी और जमीन का कुछ हिस्सा उसके नाम या उपयोग के लिए दिया था। इसी बात से उनका छोटा बेटा अनिल नाराज था। उसे आशंका थी कि पिता के इस फैसले से उसके हिस्से की संपत्ति कम हो जाएगी।

बहन से विवाद के बाद रची हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक, अनिल अपने पिता की पेंशन और अन्य आर्थिक संसाधनों पर भी अधिकार चाहता था। आरोप है कि वह पिता को खाना तक नहीं देता था। हालांकि, उसकी बहन छिपकर बुजुर्ग को खाना और पानी पहुंचाती थी। इस बात को लेकर भी घर में विवाद होता था।

एसडीओपी दीपक सिंह तोमर के अनुसार, 13 नवंबर को अनिल का अपनी बहन और पत्नी के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पिता की हत्या की योजना बनाई।

पेट्रोल डालकर लगाई आग

जांच में सामने आया कि 14 नवंबर की रात आरोपी ने पेट्रोल की व्यवस्था की। इसके बाद वह अपने पिता को घर की दीवार के एक कोने में ले गया और उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।

वारदात के अगले दिन आरोपी अपने वाहन से वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस को आरोपी की गतिविधियों से जुड़े अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर अनिल खोब्रागढ़

Back to top button