
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई और उत्तराखंड के बीच खेले गए मुकाबले में जे सुचित ने अपनी गेंदबाजी से बड़ा धमाका कर दिया। उन्होंने एक ही ओवर में सरफराज खान, शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजकर मुंबई की मुश्किलें बढ़ा दीं। इस मुकाबले में सूर्या सिर्फ एक रन बना सके, जबकि शिवम दुबे गोल्डन डक का शिकार हो गए।
जे सुचित के एक ओवर में गिरे तीन विकेट
मुंबई की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम को अंगकृष रघुवंशी ने शानदार शुरुआत दिलाई और 34 गेंदों पर 51 रन बनाए। वहीं हार्दिक तामोर ने 39 रनों का योगदान दिया।
मुशीर खान ने भी अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूती दी, जबकि सरफराज खान ने महज 15 गेंदों पर तेजी से 31 रन बनाए।
इसके बाद पारी के 16वें ओवर में गेंदबाजी करने आए जे सुचित ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर सरफराज खान को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शिवम दुबे पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
ओवर की आखिरी गेंद पर सुचित ने सूर्यकुमार यादव को भी अपना शिकार बना लिया। सूर्या दो गेंदों पर सिर्फ एक रन बना सके। इस तरह सुचित ने एक ही ओवर में तीन बड़े विकेट हासिल कर मुंबई को बड़ा झटका दिया।
टूर्नामेंट में सूर्या का प्रदर्शन रहा उतार-चढ़ाव भरा
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत सूर्यकुमार यादव ने शानदार अंदाज में की थी। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ पहले मुकाबले में नाबाद 60 रन बनाए थे। इसके बाद गुजरात के खिलाफ दूसरे मैच में उनके बल्ले से 82 रनों की तूफानी पारी निकली।
हालांकि, इसके बाद उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी देखने को मिली। गोवा के खिलाफ वह सिर्फ 25 रन बना सके, जबकि छत्तीसगढ़ के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी नहीं आई। ओडिशा के खिलाफ उन्होंने 46 रन बनाए थे।
अब उत्तराखंड के खिलाफ उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा और वह महज एक रन बनाकर आउट हो गए।
शिवम दुबे भी नहीं खोल पाए खाता
इस मुकाबले में शिवम दुबे के लिए भी निराशाजनक दिन रहा। उनसे मुंबई को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए। दूसरी तरफ जे सु








