Additional District Magistrate learned about the condition of girl students admitted in CHC

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क  हरदोई : जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रियंका सिंह उप जिलाधिकारी तान्या सिंह व सहायक निदेशक खाद्य सुरक्षा कुमार गुंजन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पहुँचीं। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती नवोदय विद्यालय इटारा पिहानी की छात्राओं का हाल-चाल जाना। उन्होंने छात्राओं से बातचीत की तथा वहाँ पर मौजूद मेडिकल स्टाफ से चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी ली। वहाँ पर मौजूद प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय रमेश सिंह ने अपर जिलाधिकारी को पूरी स्थिति से अवगत कराया। वर्तमान स्थिति के अनुसार कुछ छात्राएं वापस विद्यालय लौट चुकी हैं तथा कुछ को उनके घर भेज दिया गया है। निरीक्षण के दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *