
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावां में गुरुवार को एएनएम कमलेश कांती के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक डॉ. अंकुर त्रिपाठी ने की।31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुईं
इस दौरान उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ किया। उनके सरल स्वभाव और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका कार्यकाल सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।अध्यक्षता कर रहे अधीक्षक डॉ. अंकुर त्रिपाठी ने कहा कि कमलेश कांती ने अपने कार्यकाल में कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसे विभाग लंबे समय तक याद रखेगा।
समारोह में डॉ. कुमार सास्वत, डॉ. ईश्वर चंद्र शुक्ल, सियाशरण मिश्र, रामकिशोरी शुक्ला, अरुण शुक्ला, मुकेश शुक्ला, रंजीत सिंह, रामसजीवन, अंजुल दीक्षित, अमित मिश्रा, विकास मिश्रा, शिखर अवस्थी, अंकित मिश्रा, कृष्ण पाल अवस्थी सहित आदि लोग मौजूद रहे। सभी ने उन्हें गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।




