गर्मी शुरू होते ही गोला में मच्छरों का कहर, पालिका व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से बढ़ी परेशानी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर खीरी : जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू हुआ है, नगर में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। जगह-जगह गंदगी, जलभराव और नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इससे नगरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई मोहल्लों में नालियां जाम पड़ी हैं और उनमें गंदा पानी जमा है, जो मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण बन रहा है। शाम होते ही मच्छरों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि लोगों का घरों के बाहर बैठना मुश्किल हो जाता है। नगरवासियों का आरोप है कि नगर पालिका परिषद की ओर से न तो नियमित फॉगिंग कराई जा रही है और न ही दवा का छिड़काव किया जा रहा है। जनप्रतिनिधि भी इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह उदासीन नजर आ रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने मांग की है कि नगर पालिका तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करे, नालियों की सफाई कराए और नियमित रूप से फॉगिंग व एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित करे, ताकि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से राहत मिल सके और संभावित बीमारियों को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button