असम चुनाव घोषणापत्र: लखपति दीदी, महिलाओं को 3 हजार रुपये और 2 लाख नौकरियां… 

महिलाओं को ‘अरुणोदय योजना’ में ₹3000 प्रति माह देने का वादा

असम चुनाव 2026 के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को ₹3000 महीना, 2 लाख नौकरियों का वादा, UCC लागू करने की बात। पढ़ें पूरी खबर और बड़े वादे।

असम चुनाव घोषणापत्र: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 2026 के असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें महिलाओं, रोजगार और कानून व्यवस्था को लेकर कई बड़े वादे किए गए हैं।

घोषणापत्र जारी करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य असम को “देश का सबसे चमकीला और विकसित राज्य” बनाना है।

सबसे बड़ा ऐलान ‘अरुणोदय योजना’ को लेकर किया गया है, जिसके तहत महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर ₹3000 प्रति माह करने का वादा किया गया है। इसके अलावा ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत 40 लाख महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ₹25,000 देने की योजना भी शामिल है।

रोजगार के मोर्चे पर BJP ने अगले पांच वर्षों में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में “एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज, एक यूनिवर्सिटी और एक इंजीनियरिंग कॉलेज” बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की बात भी कही गई है, हालांकि इसे संविधान की छठी अनुसूची के तहत आने वाले आदिवासी क्षेत्रों पर लागू नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून बनाने का भी वादा किया गया है।

इस मौके पर निर्मला सीतारमण, सर्बानंद सोनोवाल और दिलीप सैकिया भी मौजूद रहे।

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को एक ही चरण में होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। चुनाव में BJP के नेतृत्व वाले NDA और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button