
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार, महिला आरक्षी माजिदा और रीता सिंह ने छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसआई उमाकांत दीक्षित, सोमल राम पासवान, आरक्षी संतोष कुमार मौजूद रहे.









