राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : पुराने श्रम कानून बदलकर नए श्रम कानून लागू कर देने के विरोध में केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वाहन पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों की कड़ी में हरदोई जिला मुख्यालय पर बैंककर्मियों ने एआईबीईए के झंडे तले बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया। बैंककर्मियों ने पूरे दिन काल फीता बांधकर कार्य किया।
आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के राज्य संगठन यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन की स्थानीय इकाई द्वारा किये गए इस विरोध प्रदर्शन में विभिन्न बैंको के कर्मचारी दोपहर भोजनावकाश में एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारे बाजी की और नए लेबर कोड को काले श्रम कानून बताते हुए सरकार से इन्हें वापस लेने की माँग की।
वरिष्ठ बैंक कर्मी नेता और यूनियन के जिला मंत्री राकेश पाण्डेय ने प्रदर्शनकारी बैंक कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव स्वतंत्र भारत मे मजदूर अधिकारों पर सबसे संगठित और खतरनाक हमला है। उपाध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला ने कहा कि सरकार द्वारा लागू किये गए चार काले श्रम कानून का उद्देश्य हड़ताल के अधिकार को कमजोर करना, सामूहिक सौदेबाजी की क्षमता पर आघात, पूँजी और नियोक्ताओं के हाथ मजबूत करना व सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक कल्याण को सीमित करना है। उपाध्यक्ष अजय मेहरोत्रा ने कहा कि सरकार को कृषि कानूनों की तरह नए लेबर कोड को भी वापस लेना पड़ेगा।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राकेश पाण्डेय, अजय मेहरोत्रा, कौशलेंद्र शुक्ल,अनिल कुमार, विपिन गुप्ता, राघवेंद्र श्रीवास्तव, संतोष कुमार, आशुतोष बडोला, अनुज, मुन्ना, सोनू, राहुल, अमित कुमार मौजूद रहे।
