
राष्ट्रीय प्रस्तावना नेटवर्क लखीमपुर खीरी : छोटी काशी के ऐतिहासिक चैती मेले के तृतीय दिवस सांस्कृतिक मंच पर भजन और मनोहारी झांकियों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मनोहारी कला केन्द्र एवं पल्लवी आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला महामंत्री ठाकुर प्रसाद गंगवार रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ सहित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरुषोत्तम बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक संजय तिवारी, समाजसेवी डॉ. शिवेन्द्र अवस्थी, भारत विकास परिषद के कोषाध्यक्ष रवि सक्सेना, ओम प्रकाश गुप्ता, राम किशोर भोजवाल, कौशल जायसवाल, दुर्गा विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अरविन्द श्रीवास्तव, चित्रकार राजेन्द्र सोनी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने सभी अतिथियों का पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ठाकुर प्रसाद गंगवार ने कहा कि ऐतिहासिक चैती मेले को नए आयाम देने के लिए पालिकाध्यक्ष बधाई के पात्र हैं। वहीं कार्यक्रम अध्यक्ष दीपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि इस मंच के माध्यम से पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करना सराहनीय पहल है कार्यक्रम की शुरुआत मनोहारी कला केंद्र के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर एवं पल्लवी आर्ट ग्रुप के अध्यक्ष सोनू ‘पागल’ के निर्देशन में हुई। कलाकारों ने श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद हनुमान जी की आकर्षक झांकी एवं भजनों की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया इस दौरान सभासद मोहित कनौजिया, गीता विश्वकर्मा, एडवोकेट शिव चन्द्र शाह, पूर्व प्राचार्य विश्वनाथ सिंह, रविन्द्र कटियार, मिलिंद शुक्ला, वीरेन्द्र गुप्ता, एसआई संदीप वर्मा, वरिष्ठ लिपिक अमित श्रीवास्तव, अवर अभियंता मनु बाजपेई सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
बॉक्स
मेला में आज
चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर 01 अप्रैल 2026 को सायं 7 बजे से बाल कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।






