
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : भगवान हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। चारों ओर बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और अनुष्ठानों का आयोजन बड़े श्रद्धा भाव के साथ किया गया।
कस्बे की नया अस्पताल वाली गली स्थित गौरव प्रिंटर्स पर गौरव द्विवेदी के संयोजन में भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद राहगीरों और श्रद्धालुओं को बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर शुभम शुक्ला, अतुल द्विवेदी, आशुतोष मिश्रा, सिद्धार्थ द्विवेदी, आकाश शर्मा, विमलेश सिंह, अतुल सिंह, गोपाल पांडे, छोटू मिश्रा और भानु सक्सेना सहित कई युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
वहीं, क्षेत्र के ग्राम पलिया में भी हनुमान जन्मोत्सव की धूम देखने को मिली। गांव में विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्ति गीतों और सुंदरकांड के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा।





