BJP workers will go door-to-door to create awareness about Waqf law - Ved Gupta

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क अयोध्या : सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वक्फ संसोधन अधिनियम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनजागरूकता के लिए मुस्लिम बस्तियों में जाकर लोगों से सम्पर्क करेगी। उन्हें संसोधन अधिनियम के बारे में जानकारी देगी। उन्होनें ने कहा कि अधिनियम दोनों सदनों से पास हो गया है। लेकिन विपक्ष द्वारा लगातार समाज में अधिनियम के प्रति लगातार नकारात्मकता फैलाई जा रही है। पॉजिटिव को निगेटिव बताया जा रहा है। कानूनी अड़चने लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा नए कानून से वक्फ सम्पत्ति से होने वाली आय से मुस्लिम समाज को शिक्षा चिकित्सा तथा उनके उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि विपक्ष लगातार वक्फ कानून को लेकर समाज में निगेटिव प्रचार कर रहा है। कानून के फायदे बताने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जनजागरूकता अभियान प्रारम्भ किया है। जिसके लिए संगोष्ठी, घर-घर सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए वक्फ कानून बनाया गया है। इसका लाभ सभी को बिना भेदभाव मिल सके ऐसी व्यवस्था की गई है। भाजपा कार्यकर्ता अभियान चला कर सभी को इसके लाभ के बारे में बताएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान महानगर महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव, देवेन्द्र मिश्र दीपू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *