हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से नगदी व मोबाइल पार

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला चोरी का मामला सामने आया है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है ! जिसमें ट्रक के अंदर ही चालक व हेल्पर सोते रहे और चोरों ने अपना काम बड़ी ही सफाई से कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के किनारे सूर्या धर्म कांटा के पास खड़े ट्रक से रात के अँधेरे में चोर नगदी व मोबाइल फोन ले उड़े! फर्रुखाबाद निवासी ट्रक ड्राइवर अटल ने बताया कि वह और हेल्पर अनुज कटरा से मुर्गी दाना लेकर रविवार को हरदोई आए थे वहां सामान उतारने के बाद कछौना के धर्म कांटा पर लकड़ी लोड करने के लिए ट्रक को खड़ा किया था! जिसमें सोमवार की सुबह लकड़ी लोड होनी थी! रविवार की रात खाना खाकर ड्राइवर व हेल्पर ट्रक की केबिन में ही सो गए! दोनों की गहरी नींद का फायदा उठाकर चोरों ने ब्लेड से साइड के शीशे की रबड़ काटकर शीशा खोल लिया और ट्रक के अंदर दाखिल हो गए और ट्रक में भाड़े के रखे ₹40000 नगद व दोनों के मोबाइल फोन चुरा ले गए! सोमवार की सुबह जब ट्रक ड्राइवर की नींद खुली तो उसने ट्रक की खिड़की खुली देखी तो उसके होश उड़ गए! उसने तुरंत रैक चेक किया  तो उसमे से नगदी और दोनों के मोबाइल फोन गायब मिले ! ट्रक के अंदर ब्लेड और बाहर खुला हुआ शीशा पड़ा था! जिसकी सूचना ट्रक चालक ने कोतवाली कछौना को दे दी है! जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर लिया है और मामले की दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

 अभी कुछ दिनों पूर्व भी इसी हाईवे के किनारे कुछ ही दूरी पर एक निर्माणाधीन मकान से चोरों ने जनरेटर चोरी कर लिया था जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है! घटना से पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल उठ रहे हैं! लोगों का कहना है कि क्या पुलिस गस्त सिर्फ कागजों तक ही सीमित है या हाईवे की सुरक्षा अब भगवान भरोसे रह गई है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button