जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया, क्राइम ब्रांच पहुंचे सौरभ दास और आशुतोष रांका

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

दरअसल, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सौरभ दास और आशुतोष रांका को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा था। उन्हें बृहस्पतिवार दोपहर तक राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत दोनों नेता पूछताछ के लिए कार्यालय पहुंचे हैं। पुलिस इस मामले में उनसे प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी जुटाएगी।

Back to top button