सी.एम.एस. राजेंद्र नगर कैंपस में ‘ओपन डे समारोह’, छात्रों की प्रतिभा चमकी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर प्रथम कैंपस में भव्य ‘ओपन डे समारोह’ का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में यह आयोजन हर्ष और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। सी.पी.एस. की संस्थापक-निदेशिका व प्रधानाचार्या डॉ. भारती गांधी ने छात्रों को संबोधित करते हुए नैतिक शिक्षा और सामाजिक एकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को भी आत्मसात करना चाहिए, जिससे वे समाज के सशक्त स्तंभ बन सकें।

समारोह में छात्रों ने नृत्य, संगीत, भाषण और विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कला और संस्कृति से भरपूर इस आयोजन में अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। खासतौर पर वैज्ञानिक प्रयोगों और रोबोटिक्स प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने छात्रों के उत्साह और मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक होते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button