
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : नवरात्रि और रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी में उमड़ी भारी भीड़ के बीच लखीमपुर खीरी जनपद के गोला क्षेत्र से पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने अपनी कुशल कार्यशैली से श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। उनकी सक्रियता और सौम्य व्यवहार के चलते लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन कराए जा सके। भीड़-भाड़ और व्यवस्थाओं की चुनौतीपूर्ण स्थिति में सीओ रमेश कुमार तिवारी ने अपनी टीम के साथ मोर्चा संभालते हुए श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध कराया और पूरी व्यवस्था को नियंत्रित रखा। उनकी मीठी बोली और जमीन से जुड़ा व्यवहार लोगों को खासा प्रभावित करता नजर आया।
हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी सीओ की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। लोगों का कहना था कि जिस प्रकार से उन्होंने भीड़ को व्यवस्थित किया, उससे बिना किसी अव्यवस्था के सभी को आसानी से दर्शन का अवसर मिल सका तस्वीरों में भी उनकी मेहनत और सेवा भावना साफ झलक रही है, जिसने प्रशासनिक तंत्र के साथ-साथ आम श्रद्धालुओं का भी दिल जीत लिया। अयोध्या जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थल पर बेहतर प्रबंधन कर उन्होंने लखीमपुर खीरी जनपद का नाम भी गौरवान्वित किया है।








