“एस्टेट डिपार्टमेंट ने कांग्रेस को 24 अकबर रोड और रायसीना हिल्स कार्यालय खाली करने का नोटिस दिया। कांग्रेस 28 मार्च तक बंगले खाली करने से इनकार कर रही है और कोर्ट जाने का मन बना रही है।“
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को 24 अकबर रोड और रायसीना हिल्स स्थित अपने दफ्तर 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस दिया गया है। यह नोटिस एस्टेट डिपार्टमेंट ने जारी किया है। ANI के मुताबिक, पार्टी को दफ्तर खाली करने के लिए केवल तीन दिन का समय मिला है।
हालांकि, कांग्रेस का मुख्यालय पहले ही इंदिरा भवन में शिफ्ट हो चुका है। पार्टी ने संकेत दिया है कि वह इस बंगले को खाली नहीं करेगी और संभवतः कोर्ट में अपील करेगी। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के कुछ कार्यालयों को भी खाली नहीं करवाया गया।
इतिहास में अहम:
- 24 अकबर रोड का बंगला कांग्रेस के लिए 46 साल तक मुख्यालय रहा।
- इस दफ्तर ने 4 प्रधानमंत्रियों—इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह—के कार्यकाल का गवाह रहा।
- बंगले को बर्मा हाउस भी कहा जाता है और यह पहले इंडियन एयरफोर्स के चीफ का घर और इंटेलिजेंस ब्यूरो की राजनीतिक सर्विलांस विंग का ऑफिस रहा।
- कांग्रेस ने 14 जनवरी 2025 को इसे इंदिरा भवन में शिफ्ट किया था, जिसकी आधारशिला 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने रखी थी।
पार्टी का दावा है कि यह बंगला ऐतिहासिक महत्व रखता है और इसे खाली करवाना उचित नहीं है। एस्टेट डिपार्टमेंट ने आईवाईसी कार्यालय, रायसीना हिल्स रोड के लिए भी नोटिस जारी किया है।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”









