“देवरिया हादसा: यूपी के देवरिया में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की दीवार गिरने से 2 मजदूरों की मौत और कई घायल।“
देवरिया हादसा: उत्तर प्रदेश के देवरिया में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब तहसील रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस दर्दनाक घटना में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दीवार गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद ठेकेदार के मौके से फरार होने की बात सामने आई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हादसे के काफी देर बाद तक पुलिस और प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे बचाव कार्य में देरी हुई।
फिलहाल प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”







