Grand Hindu Conference and Harmony Khichdi Feast concluded

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क मितौली खीरी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वर्ष शताब्दी पर्व के अवसर पर मितौली कस्बा स्थित राजा लोन सिंह इंटर कॉलेज में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन एवं समरसता खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अवध प्रांत की प्रांत मंत्री सुश्री लक्ष्मी पांडेय रहीं। विशिष्ट अतिथियों में बहन विष्णु (ब्रह्माकुमारी, ओम शांति), डॉ. रामराखन पाल एवं बहन मीरा जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा भारत माता और भगवान श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सुश्री लक्ष्मी पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को अलग-अलग जातियों में विभाजित करने के बजाय समस्त समाज को एक पहचान के रूप में “हिंदू समाज” के नाम से संबोधित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता, संस्कार और सनातन धर्म की मजबूती से ही सामाजिक समरसता संभव है। समाज को संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा करनी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद कुमार जायसवाल ने की, जबकि संचालन विपिन कुमार भट्ट द्वारा किया गया। सम्मेलन में अवधेश कुमार उर्फ पप्पू, शरद अवस्थी, रवि मिश्र उर्फ बिपिन, रमेश शुक्ल, एस.पी. सिंह, सुरेश शुक्ल, शिवकुमार कटियार, पूर्व अध्यापक बृज किशोर शुक्ल, राजेंद्र कटियार, योगेश मिश्रा, रविन्द्र कनौजिया, महिपाल सिंह, विश्राम लाल, सचिन शुक्ल, अनूप मिश्र, मुकेश मिश्र, रामचंद्र मगलेश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन के उपरांत समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण कर सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *