नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ मनाया गया होली उत्सव

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क मैलानी खीरी : होली पर्व के अवसर पर नगर पंचायत परिसर में कर्मचारियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों को रंग, पिचकारी और मिठाई वितरित कर होली की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भवानी शंकर माहेश्वरी ने सभी कर्मचारियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साह के साथ पर्व मनाया इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोर्चा गुरमीत कौर, वार्ड मेंबर अजीत यादव, विजय सोनी, ओमप्रकाश, राजकुमार, बबलू, विकास सहित अन्य लोग मौजूद रहे और सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button