Legal awareness camp organized at Guru Nanak Inter College on Human Rights Day

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मानवाधिकार दिवस के अवसर पर गुरु नानक इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज वीरेंद्र नाथ पांडे ने उपस्थित छात्रों और कर्मचारियों को मानवाधिकार की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी लवकुश भार्गव, वन स्टॉप सेंटर की संचालिका रश्मि चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य इसविंदर सिंह अजमानी तथा उप प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे। शिविर में मानवाधिकारों से संबंधित जानकारी के साथ ही 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *