
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल गोला क्षेत्र का ज़िला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने कीट बीमारी के प्रकोप के सम्बन्ध में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक आशुतोष मधुकर व सचिव गोला बलवंत चौधरी, वरिष्ठ महाप्रबन्धक गन्ना पी एस चतुर्वेदी के साथ गाना खेतों का निरीक्षण किया। टीम ने ग्राम इमलिया, खुशालपुर ,बाबूपुर , धरमपुर, रामनगर आदि गांवों में कृषको के गन्ने के खेतों के निरीक्षण के दौरान कृषक लालता प्रसाद पुत्र सीताराम, निवासी ग्राम इमलिआ के शरदकालीन गन्ना प्रजाति को जे० 85, रकबा 0.400 हे० में 5 मूढ़ पोक्का बोइंग के पाए गए, राजेश पुत्र प्रेमनारायण, निवासी ग्राम इमलिआ के बसंतकालीन पौधे गन्ने की प्रजाति को जे० 85,रकबा 1.000 हे० में बैक्टीरियल टॉप रॉट के 4 मूढ़ पाए गए,उपरोक्त दोनों गन्ने के खेतों मे उपचार हेतु फफूंदीनाशक कॉपर ऑक्सीक्लोराइड व जीवाणुनाशी स्ट्रेप्टोसाइक्लीन का स्प्रे हो चुका था। इसी क्रम में अनिल कुमार पुत्र बाबूराम, निवासी ग्राम बाबूपुर के ट्रेंच विधि से बोये बसंतकालीन पौधे गन्ने की प्रजाति को० 0118,रकबा 0.600 हे० व अभिषेक पुत्र तुलसी राम, निवासी ग्राम धरमपुर रकबा-0.400 हे०,ओमप्रकाश पुत्र गोकरण प्रसाद, निवासी ग्राम-धरमपुर रकबा 0.200 हे० की गन्ना फसल ठीक दशा में पाई गई तथा किसी भी प्रकार का कोई रोग या कीट का प्रकोप नहीं पाया गया। ग्राम रामनगर में चल रहे गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण किया , मौके पर स्टाफ उपस्थित मिला कृषको की शिकायते रजिस्टर में दर्ज होती पाई गई निरीक्षण के समय तक आठ शिकायतें रजिस्टर में दर्ज मिली तथा कृषकों के साथ बैठक कर कीट रोगों तथा बाढ़ से बचाव हेतु सुझाव दिऐ गये। इस दौरान मिल व समिति के तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।








