मिडिल ईस्ट संघर्ष पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश में भय पैदा कर रही है पार्टी

मिडिल ईस्ट संघर्ष पर सियासत: “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर खाड़ी देशों में जारी संकट को लेकर भड़काऊ बयान देने और देश में भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विदेशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष को लेकर देश की राजनीति भी गर्माने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी वैश्विक संकट को राजनीतिक रंग देकर देश के नागरिकों में भय का माहौल पैदा कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस गंभीर स्थिति में भी भड़काऊ और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है, जिससे विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की स्थिति और जटिल हो सकती है।

‘कांग्रेस हालात खराब करने की कोशिश कर रही’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,-
“मुझे खुशी है कि खाड़ी क्षेत्र के हमारे मित्र देशों की सरकारें वहां मौजूद भारतीय नागरिकों का ध्यान रख रही हैं। उन देशों में हमारे मिशन और एम्बेसी 24 घंटे मदद के लिए तैयार हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि कांग्रेस इतनी बड़ी वैश्विक चुनौती के बीच भी राजनीति कर रही है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर ऐसे बयान दे रही है, जिससे हालात बिगड़ सकते हैं।

विदेश में फंसे भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार विदेशों में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।

उन्होंने कहा कि जब भी किसी संकट में भारतीय नागरिक फंसे हैं, भारत सरकार ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगाई है।

मुश्किल समय में नागरिकों को नहीं छोड़ता भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा संकट के समय अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रयास किए हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इराक में फंसी भारतीय नर्सों को सुरक्षित वापस लाने और यमन में अपहृत पादरी फादर टॉम उझुन्नालिल को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने जैसे कई अभियान भारत ने सफलतापूर्वक चलाए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी सरकार युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button