
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : पिछले दिनों टड़ियावां क्षेत्र के अंतर्गत दुकान बंद कर घर वापस जा रहे हैं सर्राफा व्यवसाई व उसके पुत्र की अवैध असलहों की नोक पर बदमाशों ने लूटपाट की थी घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ ने मौके का निरीक्षण कर परिजनों से बातचीत की थी! इसके साथ ही उन्होंने घटना का शीघ्र ही अनावरण करने का आश्वासन भी दिया था! टड़ियावां पुलिस टीम सर्विलांस एसओजी के संयुक्त प्रयास से घटना का सफल अनावरण किया गया!
मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर टड़ियावां पुलिस के नेतृत्व में दधनामऊ पुल के पास पुलिस ने घेराबंदी की! इस दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह लोग आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया! अपने को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास करने लगे जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन अभियुक्त प्रियांशू वर्मा प्रशांत शुक्ला व तुषार रस्तोगी के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके तीन साथी सचिन कश्यप अंशुमान व आशीष को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया! गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से दो मोटरसाइकिल अवैध असलहें मय कारतूस 24100 रुपए नगदी आठ मोबाइल फोन व लूट गए सोने व चांदी के आभूषण बरामद के लिए हैं!
घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि तीनों घायल अभियुक्तों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है शेष से पूछताछ की जा रही है! इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों के आपराधिक इतिहास भी जुटाई जा रहे हैं!








