एसडीएम व प्रशिक्षु आईपीएस ने फीता काटकर किया उद्घाटन, गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क उन्नाव : सफीपुर कस्बे के मोहल्ला पीर जादगान स्थित दारुल अमान में हजरत नवाजिश मोहम्मद समदी मियां एवं अफजाल मोहम्मद द्वारा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक और सराहनीय पहल करते हुए ‘मीनान किड्स प्ले स्कूल’ का शुभारंभ किया गया। विद्यालय का उद्घाटन उप जिलाधिकारी सफीपुर शिवेंद्र वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक/कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई (राजा बेटा) ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा ने अपने संबोधन में अपने शैक्षिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता में विद्यालय और गुरुजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो उसकी बुलंदी की नींव बनती है। वहीं उप जिलाधिकारी शिवेंद्र वर्मा ने कहा कि अच्छे विद्यालय ही एक सशक्त और संस्कारित समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा जताई कि यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बंबालाल दिवाकर ने भी पहुंचकर विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सफीपुर के प्रबंधक गुलाब चंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अनुज दीक्षित, नसीम अहमद, मुन्ना सिंह प्रधान (डीह), पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष सिंह, मशर्रत अली नुफ्फी प्रधान, पुत्तल मियां, अमरनाथ पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बेनहर इंटर कॉलेज के प्रबंधक फैज अहमद ने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button