एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

Sonam Wangchuk Release News:: "केंद्र सरकार ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत लागू कानून को रद्द कर दिया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला लद्दाख में शांति और संवाद को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है।"

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत की गई हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला लिया है। यह निर्णय गृह मंत्रालय ने लिया।

लद्दाख में शांति और संवाद के लिए फैसला

गृह मंत्रालय ने कहा कि सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाना चाहती है। इसी उद्देश्य से वांगचुक की हिरासत समाप्त करने का निर्णय लिया गया है, ताकि सभी पक्षों के बीच रचनात्मक और सार्थक संवाद को आगे बढ़ाया जा सके।

मंत्रालय ने यह भी दोहराया कि सरकार लद्दाख की सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों का समाधान बातचीत और उच्चस्तरीय समिति जैसे मंचों के माध्यम से किया जाएगा।

लेह विरोध प्रदर्शनों के बाद हुई थी गिरफ्तारी

दरअसल, पिछले साल सितंबर में लेह में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रशासन ने सोनम वांगचुक को हिरासत में लिया था। आरोप था कि उस दौरान हुए प्रदर्शनों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई थी।

इसके बाद उन्हें एनएसए के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर की जेल में रखा गया था। सरकार का कहना था कि यह कदम उस समय सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया था।

सरकार के ताजा फैसले के बाद अब उनकी तत्काल रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

"देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक, मनोरंजन और खेल और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘राष्ट्रीय प्रस्तावना’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।"



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button