कोडीन सिरप तस्करी पर सपा का हल्लाबोल, विधानसभा परिसर गूंजा नारों से

“UP विधानसभा में सपा का प्रदर्शन—कोडीन सिरप तस्करी, SIR, लोक सेवा आयोग, खाद संकट, धान खरीद, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की।”

हाइलाइट्स :

  • यूपी विधानसभा में सपा विधायकों का जोरदार विरोध
  • कोडीन सिरप तस्करी और SIR को लेकर सरकार पर आरोप
  • खाद की किल्लत और धान खरीद में गड़बड़ी का मुद्दा
  • बेरोजगारी और महंगाई को लेकर नारेबाज़ी
  • विधानसभा परिसर में गूंजे सपा के तीखे नारे

लखनऊ। UP विधानसभा में सपा का प्रदर्शन—उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज उस समय माहौल गरमा गया, जब समाजवादी पार्टी के विधायकों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा विधायकों ने प्रदेश से जुड़े कई गंभीर मुद्दों को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया और विधानसभा परिसर में नारेबाज़ी की।

सपा विधायकों ने कोडीन सिरप की तस्करी, SIR, लोक सेवा आयोग में कथित विसंगतियां, खाद की किल्लत, धान खरीद में गड़बड़ी, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई जैसे अहम मुद्दों पर सरकार को घेरा। उनका आरोप है कि भाजपा सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा विधायकों ने नारेबाज़ी करते हुए कहा—
“सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी समाजवादी पार्टी!”

इसके साथ ही विधानसभा परिसर में यह नारे भी गूंजे—
“कोडीन माफियाओं की यह सरकार नहीं चलेगी, नहीं चलेगी!”

समाजवादी पार्टी का आरोप है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर होती जा रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। किसानों को खाद और धान खरीद में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं है।

विधानसभा में हुए इस विरोध प्रदर्शन से एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इन मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव और तेज हो सकता है।

रिपोर्ट : मनोज शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button