पालिकाध्यक्ष के कैम्प कार्यालय पर सुनी गई ‘मन की बात’ का 132वां प्रसारण

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ के अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के कैम्प कार्यालय पर रविवार को प्रधानमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता ‘मन की बात’ का 132वां प्रसारण सामूहिक रूप से सुना गया। यह कार्यक्रम कृषक समाज शक्ति केन्द्र के बूथ संख्या 206 पर स्थित श्री धर्मादा समिति गौशाला परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों द्वारा भारतीय नागरिकों को दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक करोड़ से अधिक भारतीयों को वहां हर प्रकार की सहायता मिल रही है, जो सराहनीय है। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सतर्क रहें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल सरकार द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता से देश ने हर चुनौती का सामना किया है और इस बार भी सभी मिलकर हर संकट पर विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने ‘जल संचय अभियान’ का उल्लेख करते हुए बताया कि देशभर में लगभग 50 लाख आर्टिफिशियल वॉटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं के निर्माण की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे जल संरक्षण को नई मजबूती मिल रही है। मन की बात’ कार्यक्रम में युवाओं की बदलती रुचियों पर भी प्रकाश डाला गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवा अब पारंपरिक खेलों के साथ-साथ नए और कम लोकप्रिय खेलों को भी अपना रहे हैं, जो सकारात्मक संकेत है। इसके अलावा उन्होंने टी-20 में भारत की उपलब्धि, जम्मू-कश्मीर के रणजी ट्रॉफी में लंबे समय बाद चैम्पियन बनने, मछुआरों के आत्मनिर्भर बनने तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के प्रभाव का भी उल्लेख किया

कार्यक्रम में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय बाजपेई, वरिष्ठ नेता अशोक सक्सेना, नगर महामंत्री सुधीर अवस्थी, नगर मंत्री धीरज बाजपेई, नामित सभासद गीता विश्वकर्मा, नगर मीडिया प्रभारी विजय मिश्रा, युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष विजय मिश्रा, नगर महामंत्री हिमांशु सिंह, नगर उपाध्यक्ष रेखा मिश्रा, बूथ अध्यक्ष रवि प्रजापति, प्रदीप खतौलिया, मनोज बाथम, सोनू त्रिवेदी, काके सहगल, महिला मोर्चा नगर महामंत्री गीता दुबे, नगर उपाध्यक्ष सीमा वर्मा, राजन शुक्ला, जितेंद्र कुमार, संजीव दीक्षित, नगर मंत्री सुनील शर्मा, नगर कोषाध्यक्ष विमलेश वर्मा, ज्ञानू तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button