
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखीमपुर खीरी : मितौली क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अमित सिंह निवासी बिछिया को जिले की टीम में जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल मितौली के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। अमित सिंह वर्तमान में चंद्रिका सिंह सुंदर सिंह महाविद्यालय, फत्तेपुर के प्रबंधक होने के साथ-साथ एक कुशल व्यापारी भी हैं। वे लंबे समय से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में युवाओं के बीच मजबूत पकड़ और प्रभावी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवीन दायित्व मिलने पर अमित सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में ही कार्य करते रहेंगे और जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वहां पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को बधाइयां दी गईं। स्थानीय लोगों का मानना है कि अमित सिंह के चयन से क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं की भागीदारी में और अधिक वृद्धि होगी इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।








