अत्यधिक चेतना जागृत करने हेतु नगर में 6 अप्रैल से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क गोला गोकर्णनाथ खीरी : सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार एवं समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से नगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन कथा परम पूज्य संत श्री रामशरण शास्त्री जी महाराज के मुखारविंद से संपन्न होगी। लखीमपुर रोड स्थित शहनाई गेस्ट हाउस में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 6 अप्रैल 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक चलेगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, ज्ञान एवं धर्म के गूढ़ रहस्यों का रसपान कर सकेंगे। कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार माहेश्वरी हैं, जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से यह आयोजन संपन्न हो रहा है। आयोजन समिति एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का भी इसमें सराहनीय योगदान है इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य रामदेव मिश्रा शास्त्री जी ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का धर्म एवं संस्कारों से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों में सहभागिता से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और उनके जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास होता है, जो राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होता है आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें। यह आयोजन भक्ति, ज्ञान और संस्कारों का संगम बनकर समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button