घूसखोरी में फंसे दो पुलिसकर्मी : विभाग ने किया निलंबित

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख़्ती के बीच पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घूस लेने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है! पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली थाने में तैनात उप निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह और आरक्षी टीकम सिंह से संबंधित घूस लेने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिस पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संज्ञान लेते हुए ऑडियो की जांच कराई जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए! मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है! इसके साथ ही विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

         वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले किसी भी कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! मामले की विस्तृत जाँच जारी है और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर विभागीय और कानूनी कार्यवाही की जाएगी! इस कार्यवाही से पुलिस महकमें में जहां एक ओर खलबली मची हुई है वहीं आमजन में संतोष दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button