“UPPCS 2024 Result घोषित, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा नेहा पंचाल टॉपर बनीं। कुल 932 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जिसमें 37 डिप्टी कलेक्टर और 17 DSP शामिल। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की इस बड़ी सरकारी नौकरी खबर को विस्तार से पढ़ें।“
प्रयागराज । UPPCS 2024 Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा UPPCS 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है।
UPPCS 2024 Result में नेहा पंचाल ने टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। खास बात यह रही कि टॉप 10 में 6 लड़कियों ने जगह बनाई है, जो महिला सशक्तिकरण की मजबूत तस्वीर पेश करता है।

प्रयागराज स्थित आयोग के अनुसार इस वर्ष कुल 932 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें 37 डिप्टी कलेक्टर, 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) पदों पर चयन हुआ है।
एग्जामिनेशन कंट्रोलर हर्ष देव पांडे के मुताबिक, कुल 947 पदों के लिए 2719 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था, जिसमें से 2698 अभ्यर्थी शामिल हुए। कुछ पद योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण खाली रह गए।
इस परीक्षा के लिए लगभग 5.76 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिससे इसकी प्रतिस्पर्धा का स्तर समझा जा सकता है। प्री परीक्षा मार्च 2025 में हुई थी, जबकि मेन्स परीक्षा जून-जुलाई 2025 के बीच आयोजित की गई थी।
UPPCS 2024 का यह रिजल्ट न सिर्फ प्रतिभाओं की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि यूपी में प्रशासनिक सेवाओं के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह है।









