राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क पुखरायां कानपुर देहात। कस्बा के रामस्वरूप ग्राम उद्योग महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ पर्वत सिंह ने बताया कि इग्नू द्वारा कृषि क्षेत्र में उद्यमिता एवं स्टार्टअप विषय पर आयोजित वेबीनार में प्रसार प्रवीण जैन इग्नू नई दिल्ली ने विद्यार्थियों से कहा कि कृषि क्षेत्र में रोजगार की पर्याप्त संभावनाएं हैं उन्होंने कृषि क्षेत्र की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए जैविक खेती एवं तकनीकी आधारित कृषि को करने पर बढ़ावा दिया तथा कृषि उत्पादन को जीवकोपार्जन क्षेत्र से हटकर कृषि व्यवसाय की ओर ले जाने पर बल दिया इसके लिए प्रशिक्षित श्रमिकों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। डॉ नितिन कुमार सिंह ने मधुमक्खी पालन से जुड़े रोजगार के अवसर पर बोल देते हुए कहा कि शुद्ध साहित्य से विभिन्न प्रोडक्ट्स को तैयार कर रोजगार के अवसर सूचित किया जा सकते हैं मधुमक्खी अपने जीवन काल में 0.8 ग्राम सहित का उत्पादन करती है मधुमक्खी केवल मनुष्य के लिए ही नहीं बल्कि पशु पक्षियों के लिए लाभकारी है शायद के बने हुए पेय पदार्थ, वैक्स, हनी केक, हनी जैम आदि आय के स्रोत हो सकते हैं। डॉ अनिल कुमार मिश्रा उप निदेशक इग्नू क्षेत्र के लखनऊ ने कहा कि इग्नू कृषि से संबंधित प्रमाण पत्र, डिप्लोमा, स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों का संचालन कर रही है। राष्ट्र की जीडीपी में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान समय में कृषकों को अपनी आय को दुगना करने के लिए आधुनिक खेती करना आवश्यक है, जिसके लिए जागरूकता, कौशल विकास एवं तकनीकी ज्ञान आवश्यक है। डॉ रीना कुमारी उपनिदेशक इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र को सतत विकास आधारित होना चाहिए। जिससे पर्यावरण को भी संरक्षित किया जा सके। धन्यवाद ज्ञापन डॉ पर्वत सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हरीश कुमार सिंह उपनिदेशक डॉ अनामिका सिन्हा, सहायक कुल सचिव डॉ निशीथ नागर सहित विभिन्न समन्वयक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
