अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना रुधौली का आकस्मिक निरीक्षण

राष्ट्रीय प्रस्तावना बस्ती अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना रुधौली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना,CCTNS,हवालात, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण कर अभिलेखो के उचित रख-रखाव व परिसर की साफ-सफाई हेतु संबंधित को आदेशित किया गया । प्रभारी निरीक्षक रुधौली को लोकसभा सामान्य निर्वाचन वर्ष – 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से अनुपालन एवं चुनाव आयोग से प्राप्त आदेश- निर्देश से अवगत कराया गया तथा चुनाव सकुशल शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button