अब 20 अगस्त तक मिलेगा आईटीआई में प्रवेश

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है। पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 19 अगस्त थी लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार के कारण एक दिन बढ़ा दिया गया है। 


संयुक्त निदेशक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद सत्यकांत ने जानकारी दी कि प्रवेश की अंतिम तिथि अब 20 अगस्त 2024, रात्रि 12 बजे तक है। इस दौरान सभी चयनित अभ्यर्थी अपने संबंधित संस्थानों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों, अंकपत्रों की प्रमाणित प्रतियों और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ संस्थान में उपस्थित होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सम्बंधित संस्थानों को निर्देश दिया गया है कि वह 17, 18 और 20 अगस्त 2024 को प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर लें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button