उ०प्र० राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का निरीक्षण दौरा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क

हरदोई: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने रायबरेली जनपद के विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय, जिला कारागार, वन स्टॉप सेंटर और आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा किया। चिकित्सालय में महिला वार्डों का निरीक्षण कर महिलाओं से चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और 40 बेबी किट वितरित किए।


जिला कारागार में महिला बंदियों से बातचीत की और उन्हें कंबल, चॉकलेट, और बिस्किट दिए। वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं से संबंधित प्रकरणों का अवलोकन किया और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों की शिक्षा और पोषण के बारे में जानकारी ली तथा धात्री महिलाओं की गोदभराई की।

निरीक्षण भवन में आयोजित जनसुनवाई में 18 प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रृष्टि अवस्थी, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शीवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button