किसानों को बताए मोटे अनाज के फायदे

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

माधौगंज हरदोई। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को श्री अन्न यानि कि मोटे अनाज के बारे में जानकारी दी गई।



ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एडीओ एजी रामखेलावन, एडीओ पीपी सुनील कनौजिया, देवेंद्र कुमार व प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार दीप कुमार ने किसानों को जागरूक किया। उन्होंने किसानों को मिनिकित बीज रागी, सांवा व कोदो अन्न के बारें में बताया। कहा कि इसकी फसल कम लागत में अधिक तैयार होती है। उन्होंने मोटे अनाज की गुणवत्ता व उससे शरीर को होने वाले फायदे भी बताए। कहा कि कम बरसात में इन फसलों की अच्छी पैदावार व बेहतर दामों में बिक्री होती है। इससे किसान की आय में वृद्धि होगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश कुमार व बीडीओ प्रवीण कुमार ने कमलेश कुमार, दिनेश कुमार, उदय प्रताप, राजेंद्र कुमार, रोहित पटेल, ग्रीश चंद्र, अरविंद्र कुमार आदि किसानों को बीज की किट प्रदान की। इस मौके पर राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, रमाकांत वमार्, शैलेंद्र कुमार, उस्मान अली, उमाकांत वर्मा और शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button