
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क सुरसा (हरदोई) : क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रभाष कुमार का 49 वां जन्मदिवस बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय सुरसा स्थित दयानंद इंटर कालेज परिसर पर धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं समेत ग्राम प्रधानगण, समाजसेवी, पत्रकार सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत जनों की मौजूदगी में विधायक प्रतिनिधि गौरव ठाकुर की अगुवाई में केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की। विधायक प्रभाष कुमार लोकसभा चुनावी जनसभाओं में व्यस्त होने के कारण अपने समर्थकों के मध्य मौजूद नहीं हो पाये । परन्तु विधायक ने विडियो काल पर अपने समर्थकों का आभार प्रकट किया । विधायक प्रतिनिधि गौरव ठाकुर ने जन्मोत्सव कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में हर्षित द्विवेदी ज्ञानू प्रधानपति कमरौली, उदय प्रताप सिंह पाल प्रधानपति खजुरहरा, सन्दीप मिश्रा प्रधानप्रतिनिधि सुरसा, उपेन्द्र मिश्रा प्रधानप्रतिनिधि उमरापुर, रजनीश वर्मा मंण्डल अध्यक्ष सुरसा, मुकेश अवस्थी युवा मोर्चा मंण्डल अध्यक्ष सुरसा, सुनीत प्रजापति मंण्डल उपाध्यक्ष, प्रमोद कुशवाहा प्रधान बहरैया, नफीस अहमद प्रधान टिकरी, नरसिंह यादव प्रधान तुन्दवल, अजीत सिंह अन्धर्रा, अमित पाल प्रधानप्रतिनिधि अडंगापुर, बलराम पाल सुगवां, सहित सैकडों समर्थक मौजूद रहे।










