थाना बिलग्राम में स्वच्छता अभियान: गंगा तट को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

 

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोई: थाना बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट पर गंगा तट पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व एसपी हरदोई  ने किया। इसमें पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, एलपीएस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं और सफाई कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।


अभियान के दौरान गंगा तट की सफाई की गई और गंगा जी को स्वच्छ रखने के लिए सभी ने संकल्प लिया। एसपी हरदोई ने इस अवसर पर कहा कि गंगा हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है, और इसे स्वच्छ बनाए रखना हमारा सामाजिक और नैतिक कर्तव्य है।

इस अभियान का उद्देश्य न केवल गंगा तट की सफाई करना था, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। सभी से अपील की गई कि गंगा में कचरा न डालें और इसे स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button