
गोला गोकर्णनाथ खीरी गोला नगर में यज्ञशाला पर बुलडोजर चलाकर मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला जिले की गोला तहसील क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर का है। यहां एक भव्य पौराणिक मंदिर स्थित है यह मंदिर बाबा क्लेशहरण नाथ के नाम से विख्यात है। उस पर दबंग अतिक्रमणकारियो ने मंदिर परिसर में अपने यज्ञशाला को बलपूर्वक तोड़ दिया। यज्ञशाला वाले का नाम पंकज यादव बताया जा रहा है पंकज यादव ने अपने समर्थक इकबाल और सलीम के सहयोग से यज्ञशाला पर बुलडोजर चलवा दिया और उस पर नाजायज कब्जा कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि यहा हमेशा से यज्ञ होता चला आ रहा है इसके अलावा इस जगह पर विशाल मेला भी लगता है। एक और मंदिर की जमीन पर नाजायज कब्जा किया जा रहा है और दूसरी ओर संबंधी अधिकारी मौन धारण किए हुऐ है योगी सरकार के होते हुए भी दबंगों के हौसले इतने बुलंद है जो मंदिर की जगह को भी नहीं छोड़ रहे हैं जो कि क्षेत्रीय जनता की आस्था से जुड़ी हुई है। यह मंदिर एक पौराणिक स्थल है प्रति वर्ष हरिद्वार से कावर लेकर गोला जाने वाले कावर्थी भक्त सर्वप्रथम क्लेशहरण मंदिर में जलाभिषेक करते हैं धार्मिक स्थल पर दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे को लेकर क्षेत्र के लोग काफी आक्रोश में हैं । देखना यह है कि दबंग अतिक्रमणकारियो के खिलाफ कार्यवाही करके संबंधित अधिकारी यज्ञशाला की पावन भूमि को सुरक्षित करने में कामयाब होते हैं या अधिकारियों की उदासीनता का लाभ उठाकर दबंग अपने मकसद में कामयाब होते हैं।







