पांच कुंडीय महायज्ञ में भक्तों ने दी आहूतियां

 राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

मल्लावां (हरदोई)। नवरात्र व दशहर के पर्व पर शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित शक्तिपीठ मल्लावां में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने आहूति देकर आत्म व विश्व कल्याण की कामना की। 


यह महायज्ञ आचार्य अतुल अवस्थी एवं प्रिंस आर्य ने विधि विधान पूर्वक संपन्न कराया। यज्ञ के समय गीत ….होता है सारे विश्व का कल्याण यज्ञ से.. जल्दी प्रसन्न होते हैं भगवान यज्ञ से..लगातार बज रहा था। इस गीत के बोल के साथ ही भक्त यज्ञ में आहूति दे रहे थे। शांतिकुंज से पधारे अभय सिंह ने बताया कि इस गायत्री शक्तिपीठ की स्थापना सन 1981 में शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने की थी। तब से इस यज्ञ का आयोजन अनवरत हो रहा है। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठïान भी संपन्न कराए जाते हैं। इस मौके पर गायत्री परिवार के गंगाराम गौड़ ,केशव कुमार, विपिन सोनी, राकेश शर्मा, ज्ञान प्रकाश सोनी, महेंद्र श्रीवास्तव, परमेश्वर दीन, विवेक कनौजिया, डॉ जागेश्वर सरोज, विनीत गुप्ता मास्टर, राम सिंह कनौजिया, सुनील शुक्ला, राजबहादुर कनौजिया, राम कुमार कश्यप, राजपाल सिंह, सूर्यपाल सिंह, तरुण कनौजिया, जयप्रकाश, विद्या देवी, मीरा देवी, उषा देवी, नीलम ओमर, ममता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button