
माधौगंज हरदोई। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में बैठक करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि बुधवार के दिन 11 बजे थाने के सामने बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती लोगों से मिलकर पार्टी प्रत्याशी बीआर अहिरवार के लिए झोली फैलाएंगी। प्रत्याशी ने बताया कि उन्होंने कार्यक्रम को लेकर संगठन कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश से लेकर जनपद के सभी कार्यकर्ताओं कमर कस चुके हैं। इस मौके पर राजेश्वर सिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष, लखनऊ मण्डल प्रभारी राकेश कुमार गौतम, पुत्तीलाल वर्मा, सुनील शर्मा जिला प्रभारी, रामनाथ रावत मण्डल प्रभारी लखनऊ, बसपा प्रत्याशी बीआर अहिरवार, विधानसभा प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी आदि मौजूद रहे




