बिहार चुनाव 2025: नीतीश को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान, कहा– अगला CM विधायक दल तय करेगा

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़

बिहार चुनावी समर में एनडीए ने पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा-जदयू दोनों ने अपने सभी उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया कि गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगा. लेकिन, मुख्यमंत्री विधायक दल चुनेगा.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब एनडीए पूरी तरह चुनावी मैदान में उतर चुका है. भाजपा और जदयू दोनों ने अपने सभी 101-101 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस बार नीतीश कुमार ‘बड़े भाई’ की भूमिका में नहीं हैं, लेकिन एनडीए का चेहरा वही बने हुए हैं. अमित शाह ने साफ कर दिया है कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. लेकिन, अगला सीएम विधायक दल तय करेगा.

विधायक दल तय करेगा सीएम कौन होगा- अमित शाह

गुरुवार रात पटना में हुई एनडीए की कोर कमेटी बैठक के बाद शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के शीर्ष रणनीतिकार अमित शाह ने भी इस पर मुहर लगा दी. उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा “वर्तमान में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रहा है. नीतीश कुमार पर न सिर्फ भाजपा बल्कि बिहार की जनता को भी पूरा भरोसा है. चुनाव के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, यह विधायक दल तय करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button