मुख्तार की मौत होते ही पिहानी में अलर्ट, आज जुमे की नमाज देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पिहानी माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत से पूरे उत्तर प्रदेश में हड़कंप मच गया है। इसी को लेकर पिहानी  पुलिस अलर्ट पर है। 

मुख्‍तार अंसारी की मौत की सूचना मिलते ही पिहानी पुलिस बल सतर्क हो गया है बृहस्पतिवार की रात से ही कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ, कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी के साथ नितिन तोमर ,राहुल तोमर ,मोहित कुमार , राजेंद्र यादव समेत भारी पुलिस बल सड़कों पर उतर आया।  माफ‍िया मुख्‍तार अंसारी की मौत हो गई है। मुख्‍तार अंसारी की मौत के बाद पिहानी  कस्बा भी  में अलर्ट कर दिया गया है। आज शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए  सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। पिहानी कोतवाली के सभी क्षेत्र में कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स के पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी आदेश दिए गए हैं। 

शुक्रवार को  रमजान में जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देश देते, पिहानी कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button